पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली 14 की मौत 20 से ज्यादा घायल सीएम ने जताया दुख - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली 14 की मौत 20 से ज्यादा घायल सीएम ने जताया दुख

#DRS NEWS 24Live
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है।शनिवार दोपहर बिरसिंहपुर गांव के पास ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 14 लोगों को मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार ददरौल के सुनौरा गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे।जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। बैक करते समय ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के समय ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे।हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने 14 लोगों के मरने की पुष्टि की है। कई लोगों की हालत गंभीर है।
इस घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा घायलों का निशुल्क इलाज भी करवाया जाएगा। मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
इस घटना के सामने आने के बाद एडीजी प्रेमचंद मीणा, आईजी डॉ. राकेश मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से बातचीत के बाद अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा के मामले में कोई खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment