कुल 96 ट्राईसाइकिल 3 व्हीलचेयर 4 अन्ध छड़ी एवं 1 कान की मशीन का वितरण - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कुल 96 ट्राईसाइकिल 3 व्हीलचेयर 4 अन्ध छड़ी एवं 1 कान की मशीन का वितरण

#DRS NEWS 24Live
  


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्गत आज दिनांक 05 अप्रैल 2023 को विकास खण्ड देवकली परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिमअंग सहायक उपकरण योजना का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  विशाल सिंह ’चंचल’  सदस्य विधान परिषद द्वारा कुल 96 ट्राइसाईकिल  03 व्हीलचेयर  04 अन्ध छड़ी एवं 01 कान की मशीन का वितरण किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त कन्या जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का भी कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख देवकली  माधुरी यादव  ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड सैदपुर  हीरा यादव  उपजिलाधिकारी सैदपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  गाजीपुर  जिला कार्यक्रम अधिकारी  जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर  खण्ड विकास अधिकारी देवकली के अतिरिक्त अन्य मुख्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment