ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा उमड़ा जनसैलाब - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा उमड़ा जनसैलाब

#DRS NEWS 24Live
ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा उमड़ा जनसैलाब मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रहे पं अनिल दुबे आजाद के 1 वर्ष पूर्व ही अपने कार्यकाल में जनपद जौनपुर में प्रथम बार विगत 2022 वर्ष में डाली गई शोभायात्रा की नीव आज दूसरे वर्ष ही इतनी विस्तारित शोभायात्रा बन गई जो अविश्वसनीय और अकल्पनीय महसूस हो रही है
  


जौनपुर : ब्राम्हण एकता परिषद के संस्थापक पंकज शुक्ला के नेतृत्व में विशाल परशुराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मुरादगंज शुक्ला ट्रांसपोर्ट के पास से निकाला गया। शुक्ला ने बताया कि भगवान श्री परशुराम साक्षात भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार हैं।  उन्होंने बताया कि समाज में कुछ अराजक तत्व जो की भगवान परशुराम को ब्राम्हणों का भगवान बताकर सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य करते हैं, किंतु इस बार हमारे सर्व हिंदू समाज ने जनपद के कोने कोने से आकर भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा में सम्मिलित होकर उनको आइना दिखाने का कार्य किया है।
किसी भगवान को जाति विशेष से न जोड़ें लोगों से अपील किया, की भगवान को जाति विशेष से न जोड़ें जिस तरह से प्रभु श्री राम की रामनवमी मनाई जाती है, भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हम सभी कृष्ण जन्मोत्सव मानते हैं। उसी तरह से हम लोगों को भगवान परशुराम जो की शास्त्र और शस्त्र के ज्ञाता हैं। इनका भी हमे पूजन अर्चन करना चाहिए। शुक्ला ने बताया कि इस बार उन्हें परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में सर्व समाज का साथ और समर्थन मिला। 
भगवान श्री परशुराम के जयकारों से गूंज उठा जमदग्निपुरम यह शोभायात्रा पूरे नगर में घुमाया गया जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ता गया सर्व हिंदू समाज का साथ और समर्थन मिलता गया देखते ही देखते पूरा नगर भगवान परशुराम के नारों से गूंज उठा। कहीं शंखनाद हो रहा था, तो कहीं करताल लहराए जा रहे थे। प्रशासन का भी भरपूर सहयोग प्रदान हो रहा था, दृश्य अत्यंत मनमोहक था। शुक्ला ने कहा कि भविष्य में और भी भव्य तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उपस्थित पदाधिकारी सूरज तिवारी "सिक्की पंडित", भास्कर मिश्रा, अनुराग यादव, विराट सिंह, प्रदुम्न उपाध्याय, दीपक शुक्ला, सत्यम शुक्ला, प्रतीक दुबे, आयुष मिश्रा, अभय द्विवेदी, पवन पंडित, नीरज पंडित, करन पंडित, लकी पंडित, सृजन शुक्ला बाबा व  अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में आए हुए सभी परशुराम भक्तों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment