गरीब से गरीब व्यक्तियों को समाज के मुख्यधारा से जाना है: शैलेश कुमार - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

गरीब से गरीब व्यक्तियों को समाज के मुख्यधारा से जाना है: शैलेश कुमार

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भाजपा अनुसूचित मोर्चा कि जिला पदाधिकारी बैठक जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम कि अध्यक्षता मे जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हाल मे मंगलवार को हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज मे एकता और समरसता कैसे स्थापित हो यह राजनैतिक दलों का सबसे बडा नैतिक कर्तव्य है और भाजपा इसके लिए सदैव समर्पित रूप से प्रयास करती रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी अभियानों मे अनुसूचित जाति एवं जनजाति कि भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है। जहाँ  निचली ईकाई बुथ अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने वाले लोग भी संगठन और सत्ता के उच्च पदों पर स्थापित होते है।
बैठक मे अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री जितेन्द्र सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को जो सम्मान और उनसे जुड़े स्थानो को महत्व प्रदान किया वह किसी अन्य राजनीतिक दल के विचारों मे भी कभी नहीं रहा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शैलेश कुमार राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा से जोडा है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब के जन्मदिन 14 अप्रैल समरसता दिवस के रुप  मे मनाया जायेगा।
बैठक मे विरांगना झलकारी बाई के पुण्यतिथि अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
संचालन महामंत्री पंकज सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर रामराज बनवासी शशिकांत शर्मा  राजेश पासवान  मारकंडेय प्रसाद  रंजीत राम प्रिती रावत आदि उपस्थित रही।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment