चंदा उगाही और घोटाला करने वाले अध्यक्ष हटाए गए नया जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा नियुक्त - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

चंदा उगाही और घोटाला करने वाले अध्यक्ष हटाए गए नया जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा नियुक्त

#DRS NEWS 24Live
चंदा उगाही और घोटाला करने वाले अध्यक्ष हटाए गए नया जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा नियुक्त
  


जौनपुर। चंदा उगाही और घोटाला करने वाले अध्यक्ष हटाए गए नया जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा को नियुक्त कर दिया गया है
चंदा उगाही और घोटाला करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के अहंकारी अध्यक्ष जो एक ब्राह्मण से दूसरे ब्राह्मण को लड़ाने की महारत भी रखते हैं हटाए गए नया जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा नियुक्त किए गए इससे कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता पूर्वक चर्चा आम है ऐसी जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है जिसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी शामिल है ब्राह्मण हितार्थ काम करते हुए ब्राह्मणों के हित में लड़ाई लड़ने वाले संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ‘रा’ द्वारा जौनपुर के संगठन में परिवर्तन करते हुए जिला अध्यक्ष के तौर पर अब तक कार्य कर रहे अध्यक्ष की जगह अब वर्तमान में नए जिला अध्यक्ष के रूप में विनय मिश्रा को नियुक्त किया। उक्त बातें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं अवध नारायण तिवारी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) जगतगंज कार्यालय पर संगठन के (राष्ट्रीय अध्यक्ष )पं राजेंद्रनाथ त्रिपाठी, (पूर्व प्रमुख) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय, (प्रदेश अध्यक्ष) पं. अवध नारायण तिवारी, (पूर्व प्रधानाचार्य) जिला संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण के नेतृत्व मे संगठन को और सुदृढ़ीकरण कार्य के क्रम में विभिन्न जिलों के कार्यकारिणी में परिवर्तन का कार्य चल रहा है उसी कड़ी में जौनपुर के जिलाध्यक्ष के पद पर पं. विनय मिश्र को नए जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
नए जिलाध्यक्ष को दायित्व प्रदान करने के दौरान जिला कार्यालय पर भाजपा से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश यादव व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह मौके पर पहुंच कर संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु बढ़ावा दिया। इस दौरान राज्य मंत्री यादव द्वारा कहा गया कि ब्राह्मण एकता के बढ़ावा व सुदृढ़ीकरण में अपने सहयोग दते रहेंगे का आश्वाशन दिए साथ ही समाज में एक दूसरे के साथ सहयोग रखने एंव सभी के दुख सुख सहभागिता निभाने लिए तैयार रहेंगे

No comments:

Post a Comment