गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:विगत दिनों मुनीब सिंह यादव सं0 अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय बघोल बिरनो का निधन हो गया। लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी अपनी बाइक से गाजीपुर भूतहिया टाड़ से घर शेखपुरा आ रहे थे। एक ट्रक ने धक्का मार दिया और वे गिर गए। सिर में अंदर चोट लगी और वे कोमा में चले गए। आज दिनांक 14 2030 को शिक्षा क्षेत्र बिरनो के सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं के तरफ से सहयोग राशि के रुपए में 60 हजार 4 सौ रुपये उनकी पत्नी को सम्मान दिया गया। इस मौके पर सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो ओम प्रकाश दुबे अविनाश राय खंड शिक्षा अधिकारी सदर एवं महातिम सिंह यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बिरनो प्रेम प्रकाश यादव मंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ बनो आनंद प्रकाश यादव अध्यक्ष मरदह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गाजीपुर शिव लोचन यादव उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव आरपी डॉक्टर हवलदार यादव ए आर पी सदानंद यादव डॉ शिव गोविंद कुशवाहा अरुण यादव वीरेंद्र यादव सुभाष कुशवाहा प्रशांत सिंह अयोध्या प्रसाद अजय कुमार वर्मा तथा बड़ी संख्या में शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे। लगभग इतनी ही राशि सम्मानित शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उनकी पत्नी के खाते में प्रेषित की गई है। दुख की घड़ी में क्षेत्र बिरनो के सभी सम्मानित शिक्षक उनके परिवार के साथ है।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment