अयोध्या।रूदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से छप्पर के नीचे रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम छः बजे रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर पवारान में रामेश्वर यादव पुत्र राजाराम के घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिससे घर का छप्पर जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के द्वारा काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही गांव निवासी युवा भाजपा नेता बृजेश यादव ने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व पुलिस को दिया।हालांकि जबतक फायर बिग्रेड की टीम पहुँचती तबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।बताया जाता है कि चारा मशीन,खाद्य सामग्री समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

No comments:
Post a Comment