कार्यकर्ता कमल खिलाकर मोदी योगी के हाथो को मजबूत करें-विभवनाथ - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कार्यकर्ता कमल खिलाकर मोदी योगी के हाथो को मजबूत करें-विभवनाथ

#DRS NEWS 24Live
  


प्रयागराज :रिपोर्ट रिवेंदर सिंह:शंकरगढ़ भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत शंकरगढ के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर किया।जिलाध्यक्ष एवं अतिथियो का स्वागत नगर पंचायत शंकरगढ़ प्रत्याशी अंजू देवी ने बुके भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया।जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यकर्ताओ और नगरवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से शंकरगढ के भाजपा कार्यकर्ता कमल खिलाकर एतिहासिक रूप से मोदी-योगी के हाथो को मजबूत करते हुए नगर के अध्यक्ष एवं सभासदो को मेहनत करके जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कमल खिलाने का इतिहास रचेगें। हमारे नगर का सम्पूर्ण विकास तभी संभव है जब नगर लोकसभा तक अपना जनप्रतिनिधी होगा।श्री भारती ने सभी प्रत्याशियो को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल,राजेश्वरी तिवारी,संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी,मंडल प्रभारी मनोज पासी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष पिछ़ला मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,राजमणि पासवान,भाजपा नेता सुधा गुप्ता,अंजनी लाल,अखिलेश सिंह पटेल,धर्मराज पाल,सुजीत केसरवानी,रोहित केसरवानी,शतीश विश्वकर्मा आदि के साथ सभी सभासद प्रत्याशियो ने अतिथियो का स्वागत एवं.अभिनन्दन किया। इस मौके पर व्यापारी एवं नगरवासी महिलाए पुरूष भारी सख्यां मे उपस्थित होकर नगर के सम्पूर्ण विकास हेतू भाजपा प्रत्याशियो को जिताने का संकल्प लिया।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment