कांग्रेस ने मनाई बाबू जगजीवन राम व महर्षि कश्यप की जयन्ती - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कांग्रेस ने मनाई बाबू जगजीवन राम व महर्षि कश्यप की जयन्ती

#DRS NEWS 24Live
  

   सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम व महाराज गुहराज निषाद राज तथा महर्षि कश्यप की जयन्ती मनाई गई।
   गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम को आधुनिक भारतीय राजनीति के पुरोधा के रूप में याद किया जाता है। संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण बेमिसाल रहा है। उनका संपूर्ण जीवन राजनैतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषित उत्पीड़ित दलितों, मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए बाबू जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं।
  जिला अध्यक्ष ने कहा बाबू जगजीवन राम का ऐसा व्यक्तित्व रहा है जिन्होंने कभी भी अन्याय के समक्ष समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। भारत के संसदीय लोकतंत्र में बाबू जगजीवन राम हमेशा अमर रहेंगे।
  कोषाध्यक्ष आमोद मिश्र ने निषादों के राजा महाराज गुहराज निषादराज व भगवान राम के मैत्री भाव पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
   शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव ने महर्षि कश्यप को नमन करते हुए कहा कि सृष्टि के सृजन में उनका अनूठा योगदान रहा है।
    इस अवसर पर आमोद मिश्र, संतोष भार्गव,राज किशोर सिंह,अल्पना सिंह, संजय कुमार सनी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, निर्मला चौधरी, नरेन्द्र वर्मा,रामाश्रय अवस्थी,सुभाष राजवंशी,अब्दुल करीम अंसारी,उपदेश गुप्ता,लवकुश मिश्रा, रवी प्रकाश दीपक,पुष्पा भार्गव,अजय शुक्ला, मिथिलेश वैश्य,अनुपमा द्विवेदी,आशा कनौजिया,पीयूष मिश्रा हसीना खातून,पिंदर सिंह सिद्धू, प्रमोद सिंह आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment