जय भारत सत्याग्रह के जरिए देश का लोकतंत्र बचाएगी कांग्रेस: सुनील राम - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

जय भारत सत्याग्रह के जरिए देश का लोकतंत्र बचाएगी कांग्रेस: सुनील राम

#DRS NEWS 24Live
  

गाज़ीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय रजदेपुर पर हुई, जिसमें 13 अप्रैल को दिन में 10 बजे से स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में जय भारत सत्याग्रह की सफलता के लिए जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया  तथा उन्होंने कहा 13 तारीख को होने वाले जय भारत सत्याग्रह में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी भाग लेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष  सुनील राम ने कहा कि जैसे स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो सत्याग्रह किया था  आज फिर इस देश को इसकी जरूरत आ पड़ी है। वर्तमान भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ यह आम जनता की लड़ाई है  इसमें जिले की सभी सम्मानित जनता से अपील है कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आप भी 13 तारीख को सरजू पांडे पार्क पहुंचकर "जय भारत सत्याग्रह" को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश में स्वस्थ लोकतंत्र बहाली के लिए सबको मिलकर सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में एआईसीसी सदस्य  रविकांत राय ने कहा कि हमारे नेता  राहुल गांधी की षंडयंत्र पूर्वक उनकी सदस्यता समाप्त की गई  जिससे पीएम मोदी और उनके सहयोगी अडानी का भ्रष्टाचार संसद में कोई ना उठा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जय भारत सत्याग्रह देशहित में कांग्रेस पार्टी देश भर में करने जा रही है  यहाँ 13 अप्रैल को सभी से आग्रह है कि गांधीवादी तरीके से होने वाले जय भारत सत्याग्रह में अवश्य आवें।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य मारकंडेय सिंह पूर्वशहर अध्यक्ष शफीक अहमद  पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव   अजय कुमार श्रीवास्तव  ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना राजीव कुमार सिंह चंद्रिका सिंह दिव्यांशु पांडे  हिमांशु श्रीवास्तव मनीष राय अनुराग सुधांशु तिवारी  रूद्रेश कुमार निगम उषा चतुर्वेदी आशुतोष गुप्ता  विद्याधर पांडेय हामिद अली मोहम्मद इरफान खान  शुकुरल्लाह  कैलाशपति कुशवाहा  शंभू सिंह कुशवाहा गयासुद्दीन अंसारी  मोहम्मद राशिद  डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा  जफर उल्लाह अंसारी अवधेश भारती  शशि भूषण राय मिलिंद कुमार सिंह  विजय शंकर पांडेय अजय कुमार दुबे  सुशील कुमार सिंह  संजय कुमार गुप्ता  राजेश गुप्ता  मोहम्मद कुददुश अंसारी  ओम प्रकाश पांडेय ओम प्रकाश पासवान  रतन तिवारी सदानंद गुप्ता  इंजीनियर अमरनाथ यादव  कमलेश तिवारी  गोपाल  तिवारी  संदीप  संजय सिंह  महेंद्र सिंह कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क


No comments:

Post a Comment