खनन माफियाओ भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ अनिश्चित कालिन धरना शुरू - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

खनन माफियाओ भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ अनिश्चित कालिन धरना शुरू

#DRS NEWS 24Live
  

हमीरपुर :रिपोर्ट फ़रीद ख़ान:कलेक्ट्रेट में भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया है और अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका धरना अवैध खनन माफिया एवं उनको संरक्षण देने वाले भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ है। जिसने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।धरने में भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है। उन्होंने बताया की उनके संगठन के पदाधिकारी हनुमान मिश्रा जो अवैध खनन का विरोध कर रहे थे। उनको खनन माफियाओं ने बेरहमी से मारा-पीटा और मरणासन्न हालत में बिवांर थाने में छोड़कर चले आए। इस मामले में पुलिस ने उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही 6 फरवरी को हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया और जमानत पर हनुमान मिश्रा को छोड़ दिया। पुलिस ने हनुमान मिश्रा को उसी प्रकरण में पुनः 19 फरवरी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इस मामले में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया की धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। यदि संगठन की आवाज नहीं सुनी जाएगी तो पूरे प्रदेश के लोग यहां उपस्थित होकर इस धरने को विकराल रूप देने पर मजबूर हो जाएंगे। इसलिए जिला अधिकारी से मांग की जा रही है की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हनुमान मिश्रा के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही अवैध खनन बंद कराया जाए। 
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment