अंतर्जनपदीय गौ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे मौके से गाय बछिया व वाहन पिकअप तमंचा बरामद - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अंतर्जनपदीय गौ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे मौके से गाय बछिया व वाहन पिकअप तमंचा बरामद

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:अंतर्जनपदीय गौ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे मौके से 04 राशि गाय व 01 राशि बछिया व वाहन एक अदद पिकअप व एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
पीकअप वाहन पर गोवंशो लादकर लठूडीह से कोटवा नारायणपुर के रास्ते बिहार प्रान्त वध हेतु ले समय मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष भांवरकोल सत्येंद्र कुमार राय मय टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर  द्वारा अपराध एवं अपराधियों वांछित अभियुक्तो व गौ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 15.04.2023 को  प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय व उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर  सूचना मिली कि एक अदद पीकअप वाहन पर गोवंशो लादकर लठूडीह से कोटवा नारायणपुर के रास्ते बिहार प्रान्त  वध हेतु ले जा रहे है इस सूचना पर थानाध्यक्ष भांवरकोल मय पुलिस बल बसनिया निर्माधीन पुलिया के पास पहुंच कर चेकिंग कर रहे थे कि कुछ ही समय मे एक पीकएप वाहन संख्या  UP60AT5837 आया जिसे चेक किया गया तो  उक्त वाहन मे अभियुक्त चालक कमलेश यादव पुत्र भोलानाथ यादव आशापुर चितबढ़ा गांव जनपद बलिया के कब्जे से एक अदद वाहन पिकप नं0 UP60AT5837 व उसमे लदे 04 राशि गाय व 01 राशि बछिया को वध हेतु बिहार प्रान्त ले जाने तथा एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ  समय करीब 04.40 बजे पुलिस टीम सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक उ0नि0 ओंकार तिवारी कांस्टेबल आकाश सिंह कांस्टेबल मनोज यादव कांस्टेबल देवेंद्र यादव कांस्टेबल पंकज सिंह कांस्टेबल अजय प्रजापति म0का0 शालू सिंह म0का0 प्रीति पाण्डेय द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट  मे पंजीकृत किया गया व उपरोक्त वाहन को अलग से 207 एमवी एक्ट के तहत आनलाईन सीज किया गया। अभियुक्त  उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है। 
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment