पांच आईएएस अफसरों का तबादला, बांदा की डीएम बनी दुर्गा शक्ति नागपाल - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

पांच आईएएस अफसरों का तबादला, बांदा की डीएम बनी दुर्गा शक्ति नागपाल

#DRS NEWS 24Live
  

लखनऊ। रिपोर्ट डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क: योगी सरकार ने पांच आईएएस अफसरों तबादला किया हैं।आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है।जारी सूची के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पंजाब कैडर में दुर्गा की नियुक्ति हुई। ड्यूटी के डेढ़ साल के अंदर ही दुर्गा ने एक भूमि घोटाले का खुलासा किया। ग्रेटर नोएडा में रेत माफिया के खिलाफ एक्शन लिया।
जानें किन अधिकारियों का हुआ तबादला
खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव रहे दिव्य प्रकाश गिरि को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है।प्रतीक्षारत रही संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यूपी की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं कृष्ण कुमार का सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। कृष्ण कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। कृष्ण कुमार की जगह आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद यूपी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बांदा की डीएम बनीं दुर्गा शक्ति नागपाल
बताते चलें कि दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं।अखिलेश सरकार में अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया। उस समय अभिषेक सिंह खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई थी। मामला तात्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच गया था। अभिषेक सिंह इन दिनों निलंबित चल रहे हैं। अभिषेक सिंह को 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। इसके बाद अभिषेक सिंह मेडिकल लीव पर चले गए। 19 मार्च 2020 को मूल कैडर में अभिषेक सिंह को वापस भेज दिया गया। लंबे समय के बाद भी अभिषेक सिंह ने यूपी में ज्वाइनिंग नहीं की है।

No comments:

Post a Comment