अरविन्द कुमार पटेल को नियुक्त किया गया प्रधानाचार्य। - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अरविन्द कुमार पटेल को नियुक्त किया गया प्रधानाचार्य।

#DRS NEWS 24Live
  सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:जनपद के पहला क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानन्द इन्टर कॉलेज मानपुर  में अरविन्द कुमार पटेल को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।
   प्रबंधक विनय  कुमार चौहान व प्रबंध कमेटी ने एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से अरविन्द कुमार पटेल को प्रधानाचार्य नियुक्त किया।
   जानकारी के अनुसार मानपुर क्षेत्र के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज में चन्द्र प्रकाश मिश्र प्रधानाचार्य थे किन्तु उनके सेवानिवृत्त होने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर तैनात रहे अरविंद कुमार पटेल को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।
  प्रबंधक विनय कुमार चौहान ने कहा स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज ने इस समाज को एक नई दिशा प्रदान करता रहा है और भविष्य में भी यह समाज को ही नही बल्कि पूरी मानवता के उत्थान में सहयोग करता रहेगा।
    इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार चौहान, उप प्रधानाचार्य अरशुद्दीन खान, सहायक अध्यापक भानु प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, सचिन वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, रोहित शुक्ला, संजय सागर, प्रिया खोखर, सुशीला, व माया पाठक तथा लिपिक अतुल कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे तथा अरविन्द कुमार पटेल को प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर बधाई ज्ञापित किया।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment