ईद पर अकीदत मंदो ने ईदगाहों में पढी नमाज प्रशासन रहा सतर्क। - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

ईद पर अकीदत मंदो ने ईदगाहों में पढी नमाज प्रशासन रहा सतर्क।

#DRS NEWS 24Live
   सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय: जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण ईदगाहों में शान्ति अमन की दिलों में ख्वाहिश रखते हुए अकीदतमंदो ने ईदगाहों  में नमाज पढी।
   जिला प्रशासन मुस्तैदी से सुरक्षा में लगकर बराबर क्षेत्राधिकारी व उप जिला अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र में  ईद-उल-फि तर के अवसर पर थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद पिपरा मिल मस्जिद थाने के सामने वाली मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की नमाज अता की गई।थाना क्षेत्र के ग्राम क्योंटी कलां, उदनापुर की मस्जिद में भी क्षेत्रवासियों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और परवरदिगार आलम से देश की खुशहाली व अमनचैन के लिए दुआ मांगी।
   इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव व उपजिलाधिकारी सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव लगातार भ्रमण करते रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक हरगांव भानु प्रताप सिंह ने ईदगाहों की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं संभाल रखी थी।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment