मुख्यालय पर कार्यकारिणी बैठक संपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुख्यालय पर कार्यकारिणी बैठक संपन्न

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर:रिपोर्ट डॉ संजय गौतम:स्थानीय जिले के बिन्द निषाद छात्रावास धन्नेपुर जौनपुर में विकासशील इंसान पार्टी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई जहां एडवोकेट इंद्रजीत निषाद को पार्टी ने पुनः भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष घोषित किया वही विधानसभा चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी भंग कर दिया गया था साथ ही प्रखंड का गठन किया गया। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी ने पार्टी में शामिल सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है कि आप सभी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए समाजहित के कार्यो को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे एवं उत्तर प्रदेश में वीआईपी पार्टी अधिक ऊर्जा के साथ मजबूत होगी। वही रंजना साहनी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जौनपुर,सुरेन्द्र कुमार बिन्द को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पुष्पा निषाद को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इस मौके पर रामानन्द निषाद प्रदेश प्रधान महासचिव,मनोज कुमार नागर,प्रदेश उपाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष,राजनाथ बिन्द,विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुमार बिन्द प्रदेश उपाध्यक्ष पलटू राम नागर प्रदेश सचिव, डॉ उमेश चन्द्र निषाद युवा प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment