बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती स्मृति में मूर्ति स्थापना की बात - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती स्मृति में मूर्ति स्थापना की बात

#DRS NEWS 24Live
  

    सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:भगवान विष्णु के छठवें अवतार, शास्त्र एवं शास्त्रों के स्वामी सत्य एवं न्याय के देवता भगवान परशुराम  की जयंती अक्षय तृतीया पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।
    उक्त आयोजन जनपद के कस्बा हरगांव में  भारतीय जनता पार्टी टीम योगी सपोर्टर संघ के जिला अध्यक्ष गुलशन अवस्थी (नितिन)के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में सामाजिक लोगों के साथ भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
   इस मौके पर ब्राह्मण गुलशन अवस्थी (नितिन) ने भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित छोटे बड़े लोगों से भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्र को भारी मतों से विजई बनाने की पुरजोर अपील की।
  कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्र से ब्राह्मण गुलशन अवस्थी ने  गुहार लगाई कि नगर में जीत होने के पश्चात अगले वर्ष तक नगर में एक परशुराम जी की स्मृति में मूर्ति बनवा दें। लोगों की मांग पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्र ने विजय श्री मिलने के बाद परशुराम जी की स्मृति में मूर्ति बनवाने की बात कही।जिस पर कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने भी भगवान परशुराम  की स्मृति में मूर्ति बनवाने पर सहमति जताई।
     इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत हरगांव से अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्र,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री उदित बाजपेई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आकाश अवस्थी आलोक अवस्थी रजत अवस्थी नवनीत शुक्ला (टिंकू) राहुल त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि सुनील त्रिपाठी बल्लू गोपाल मिश्र मंडल अध्यक्ष गगन मिश्र अमित मिश्रा अनुभव अवस्थी सोमेंद्र अवस्थी (सोनू) निखिल प्रकाश अवस्थी हिमांशु गुप्ता विजय कुमार मिश्र (शेरा)सरजीत अवस्थी प्रदीप मिश्रा के अलावा सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment