15 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री गाजीपुर बनी मुख्य सेविका - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

15 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री गाजीपुर बनी मुख्य सेविका

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय  ने बताया कि निदेशक  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार  उ0प्र0 लखनऊ के आदेश दिनांक 22 मई 2023 के द्वारा ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री से मुख्य सेविका पद पर पात्रता सूची में चयनित 15 निम्न मुख्य सेविकाओं का विकल्प प्राप्त करने हेतु  Online Posting Preference (ICDS) पोर्टल पर व्यवस्था की गई हैं। चयनित  चयन औपबन्धिक  मुख्य सेविका को दिनांक 26.05.2023 तथा 27.05.2023 को जिला कार्यक्रम कार्यालय में उपस्थित होकर पोर्टल पर प्रदर्शित समस्त जनपदों के विकल्प का चयन किया जाना है  जिस आधार पर उनकी तैनाती निदेशक  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ  उ0प्र0 द्वारा रेन्डम प्रक्रिया के आधार पर की जायेगी।
ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित  चयन औपबन्धिक  मुख्य सेविकाओं को निर्देशित किया गया है कि दिनंाक 26.05.2023 एवं 27.05.2023 को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर  Online Posting Preference (ICDS)  पोर्टल पर अपना विकल्प भरना सुनिश्चित करें।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment