अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान आगामी 3 दिनों तक मौसम की सटीक जानकारी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान आगामी 3 दिनों तक मौसम की सटीक जानकारी

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच  NPDRR   के तृतीय सम्मेलन मार्च 2023 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल  सचेत  (Sachet)  मोबाइल ऐप का विमोचन किया गया है। आपदाओ से संबधित प्रारम्भिक चेतावनी एवं अर्लट का प्रसारण अर्लट संबधित एजेन्सियों द्वारा किया जाता है।  अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 इस सचेत (Sachet) मोबाईल एप के माध्यम से आप अपने स्थानीय मौसम  तापमान  वर्षा  भूकम्प की तीव्रता  प्रदूषण का स्तर बज्रपात का अर्लट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें क्या न करें आदि के बारें में पता लगाया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से पूरे देश के मौसम की जानकरी प्राप्त किया जा सकता है। ये सचेत (Sachet)  मोबाइल ऐप आपदाओं को न्यून करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा  अपने र्स्माट फोन में ऐप को डाउन लोड करे। जनसामान्य भी इसकी विस्तृत जानकरी आपदा विश्षेषज्ञ अशोक राय से प्राप्त कर सकते है।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि सचेत ऐप आपदाओ से बचाव एवं खतरे से आगाह करने का कार्य करता है। प्राकृतिक आपदा से समय रहते बचने हेतु इस ऐप का प्रयोग किया जा सकता है यह बहुउपयोगी होने के साथ ही साथ आपदा के पूर्व सटीक जानकरी उपलब्ध कराता है। आम जनमानस इसका उपयोग कर स्वंय और अन्य को आपदाओ के खतरे से पूर्व से जागरूक हो सकता है। प्रत्येक दिन के अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान, आगामी तीन दिनों तक मौसम की सटीक जानकारी, सम्भावित आपदाओं में क्या करे क्या न करे की जानकारी प्रदान करता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्त विभागों से इस ऐप को प्रयोग करने के लिए समन्वय रखा जा रहा है। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा इस ऐप का लिक और जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किया गया है। जनपदवासियों से अनुरोध है घर बैठे इस ऐप का अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करे और घर बैठे ही मौसमी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment