निकाय चुनाव:पहले चरण की कल 37 जिलों में वोटिंग,सुरक्षा के कड़े इंतजाम - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

निकाय चुनाव:पहले चरण की कल 37 जिलों में वोटिंग,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

#DRS NEWS 24Live
  

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में कल गुरुवार को निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा।पहले चरण में यूपी के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान होगा।पहले चरण में 10 नगर निगम,104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों का चुनाव होगा।पिछले चुनाव में 10 नगर निगम की सभी दस सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी। भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश में दो चरणों मे 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों के लिए चुनाव होना है।इस चुनाव में 17 मेयर भी चुने जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा नेता और सरकार के मंत्री प्रचार करने में जुटे हुए हैं। पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  22 जिलों में 28 सभाएं की। सीएम उन सभी दस जिलों में गए जहां मेयर का चुनाव होना है।
अखिलेश ने किए रोड शो, मायावती नहीं निकलीं प्रचार करने
यूपी निकाय चुनाव के प्रचार में विपक्षी पार्टियां काफी पीछे नज़र आईं।सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव आखिरी दौर में प्रचार करने निकले। अखिलेश यादव ने लखनऊ, गोरखपुर, ,सहारनपुर में सभा और रोड शो किया।बसपा मुखिया मायावती निकाय चुनाव में प्रचार करने नहीं निकलीं। जबकि पहले चरण में सभी 10 नगर निगम में बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उधर कांग्रेस भी प्रचार में नज़र नही आई। पिछले चुनाव में भाजपा के जीते थे 14 मेयर इस चुनाव में जहां भाजपा के लिए अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सभी सीटों को बचाने की चुनौती होगी तो वहीं सपा,बसपा और कांग्रेस के सामने अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती है। इससे पहले 2017 के निकाय चुनाव में 16 नगर निगम में मेयर के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें से भाजपा ने 14 सीटें जीती थी।बसपा के दो मेयर बने थे और सपा का एक भी मेयर प्रत्याशी जीत नहीं पाया था।

No comments:

Post a Comment