प्रदेश में कानून का राज स्थापित कोई भी माफिया और बदमाश सीना ताना कर नहीं चल रहा:योगी आदित्यनाथ - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

प्रदेश में कानून का राज स्थापित कोई भी माफिया और बदमाश सीना ताना कर नहीं चल रहा:योगी आदित्यनाथ

#DRS NEWS 24Live
  

जौनपुर। निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में जनपद मुख्यालय पर स्थित बीआरपी इन्टर कालेज के मैदान में आयोजित जन सभा में निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घण्टे विलंब से पहुंचे प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जनपद वासियों से अपील किया अपने विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जितायें ताकि विकास की गति को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
आज प्रदेश में कानून का राज चल रहा और प्रदेश के अन्दर कोई भी माफिया सीना तान कर नहीं चल रहा है। मां बहन बेटियां अकेले बिना किसी भय के चल सकती है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के अन्दर माफिया और बदमाश गले में तख्ती बांध कर चलते हुए अपनी जान बख्सने की दुहाई दे रहे है। प्रदेश के अन्दर डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को कर रही है ट्रिपल इंजन जुड़ जाने से सोने पर सुहागा हो जायेगा और विकास की गति और तेज हो जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तुष्टीकरण की सरकार चलती थी और अब संतुष्टीकरण की सरकार चल रही है। पहले युवाओ के हाथ में तमंचा पकड़ाया जाता था और अब टैबलेट कम्प्यूटर दिया जा रहा है। युवाओ के उज्जवल भविष्य को बनाने का काम सरकार कर रही है। आज स्वच्छ शहर बन रहा है कहीं भी कूड़े का ढेर नहीं है। शहर को सेब सिटी बनाने का काम सरकार कर रही है अब किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि रंगदारी वसूल सके।
मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर ही सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाई बहन और बूआ बबुआ की सरकारो ने जौनपुर की पहचान को खत्म कर दिया था लेकिन भाजपा की सरकार ने जौनपुर की पहचान को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया है। इत्र की खुशबू फैलाने के बजाय बदबू फैलाया था।बच्चो को स्कूल भेजने के बजाय तमंचे थमा दिये थे। लेकिन जौनपुर अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रदेश के अन्दर परिवर्तन दिख रहा है आज मेडिकल कॉलेज से लेकर आई आई टी और आईटीआई सहित तमाम टेक्निकल संस्थान खुल रहे है। प्रदेश में गरीबो के विकास के लिए तमाम कल्याण कारी योजनयें चल रही है  छह वर्ष के कार्यकाल में 24 करोड़ प्रधानमंत्री आवास, 2.61 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ लोंगो को 05 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा का पैसा दिया गया। करोना काल के समय 15 करोड़ लोंगो को फ्री में राशन दिया गया।
इसी के साथ जौनपुर की चर्चा करते हुए सीएम के कहा इस जनपद में 20 हजार लोंगो को आवास दिया गया है  3.79लोंगो का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है।11600 दिव्यांगो सहित  12 हजार महिलाओ को वृद्धा और विधवा पेंशन दिया जा चुका है। पटरी ढेला वालो को 11499 श्रमिक सोनवीयो कार्ड दिया गया है।इस अवसर पर भाजपा के तमाम नेतागण एवे जन प्रतिनिधि जनो के साथ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा शहर के विधायक एवं प्रदेश सरकार के खेल युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव तथा पार्टी के पदाधिकारी एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment