जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न कार्यो का स्थलीय निरीक्षण - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:मंत्री उ0प्र0 सरकार  स्वतंत्र देव सिंह  का जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण  निरीक्षण  एवं अधिकारियो संग समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। मंत्री  ने जनपद में जल जीवन मिशन सिचाई एवं जल संसाधन  विभाग के अन्तर्गत चलायी जा रही विभिन्न कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारियोें संग बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिये। मंत्री ने निर्देश दिया की शासन स्तर से जो भी योजनाएॅ संचालित हुई है या हो रही है  उसका लाभ जनपद वासियों को मिले।  उन्होने विभागो द्वारा संचालित  निमार्णाधीन परियोजनाओ का मानक के अनुरूप  गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।  
दिनांक 20.05.2023  दिन शनिवार  को सिंचाई एवं जल संसाधन  बाढ नियंत्रण  परती भूमि विकास  लघु सिंचाई  नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के ग्राम पंचायत रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर वि0ख0 देवकली  में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे  कार्याे का हाल जाना । मंत्रीजी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों प्रशिक्षित किये गये व्यक्तियों  एवं मुख्यमंत्री योजनान्तर्गत उथले  मध्यम  गहरे  नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ संवाद स्थापित कर जल संचयन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा भी की।
तत्पश्चात  मंत्री ग्राम पंचायत सरवर नगर वि0खण्ड देवकली पहुचे वहा उन्होने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया एवं सिंचाई योजनाओं से लाभान्वित हो रहे  किसानो ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी  योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात  मंत्रीजी निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग गाजीपुर पहुचकर सिंचाई एवं जल संसाधन  सिंचाई यांत्रिक बाढ नियंत्रण  परती भूमि विकास  यू0पी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि0  लघु सिंचाई भूगर्भ जल विभाग  नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये उन्होने सिचाई विभाग के अधिकारियों को किसानो कि सुविधा हेतु नहरो की साफ सफाई कराते हुए टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होगे तथा कार्यवाही तय है। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता की योजना है । इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक घरो तक नलो के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। भीषण गर्मी के दृष्टिगत रखते हुए उन्होने प्रत्येक घरो तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष जोर दिया तथा इस योजना को दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मंत्री  ने ग्राम फिरोजपुर तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा नदी के बाये तट पर बाढ सुरक्षा हेतु चल रहे कटान निरोधक कार्याे का निरीक्षण किया एवं ग्राम शेरपुर सेमरा  तहसील मु0बाद में  सिचाई एवं जल संसाधन  सिंचाई यात्रिक  बाढ नियंत्रण के अन्तर्गत चल रही चलित परियोजनाओ  तालाबो व कुओं तथा जलाशयों का  स्थलीय निरीक्षण कर बाढ समिति के सदस्यो के साथ चर्चा की।  इस अवसर पर  उपजिलाधिकारी सैदपुर  उपजिलाधिकारी सदर एवं मुहम्मदाबाद एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद  अध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह  एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment