भाजपा नेता ओमप्रकाश पाठक का निधन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा नेता ओमप्रकाश पाठक का निधन

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:सैदपुर खानपुर थाना क्षेत्र  के ग्राम पटखौली निवासी भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक का आज लगभग 68 वर्ष की उम्र में बिमारी के कारण  निधन हो गया। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने 17 मई को वाराणसी के एपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराया था जहां दौरान चिकित्सा आज मंगलवार को अपराह्न उनका निधन हो गया। पाठक के पिछे पत्नी आशा देवी तथा दो पुत्र हैं जबकि एक पुत्र का पहले ही निधन हो चुका है।
ओमप्रकाश पाठक 2012 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के साथ भाजपा सैदपुर के मंडल अध्यक्ष थे।
इस निधन पर भाजपा एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर व्याप्त है।अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों तथा दायित्व निर्वहन के प्रति सदैव सचेत पाठक  का निधन  भाजपा कि अपुर्णीय क्षति है। इनके निधन पर पार्टी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के धैर्य एवं संयम के साथ इस असहनीय दुख को सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।
अंत्येष्टि मारकंडेय महादेव धाम कैथी वाराणसी पर आज ही अपराह्न 3 बजे।
भाजपा नेता ओम प्रकाश पाठक के अंत्येष्टि संस्कार कैथी घाट पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय जिला महामंत्री दयाशंकर पांडे नरेंद्र पाठक ओम प्रकाश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा जिला मंत्री संतोष चौहान मंडल अध्यक्ष श्याम कुंवर मौर्य सहित आदि अन्य नेता उपस्थित थे।
मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र बलवंत पाठक ने दिया।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment