नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दी बधाई - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दी बधाई

#DRS NEWS 24Live
अबू फखर खां ने मांग किया अध्यक्ष सरिता अग्रवाल से की व्यापारी हित में कल्याणकारी योजना चलायी जाये
  


गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मिसाल कायम किया है। रविवार को विनोद अग्रवाल के आवास पर बधाई देने के लिए शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी व्यापारी और शुभचिंतक भाजपा कार्यकर्ता आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। फखर खां के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दल के पदाधिकारी भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व भाजपा नेता विनोद अग्रवाल को बुके देकर बधाई दी है। अबू फखर खां ने कहा कि सरिता अग्रवाल ने अपने कार्यालय में व्यापारियों के हित के लिए अनेकों कार्य किये। जिससे इस चुनाव में व्यापारियों ने एकतरफा भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। हमने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग किया है कि व्यापारी हित में कल्याणकारी योजना चलायी जाये। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी भाइयों का हित सर्वोपरि है। भाजपा की यह लगातार छठवीं बार जीत है। इस जीत में व्यापारीयों भाइयों का अहम योगदान है। मैं आभारी हूं। इस अवसर पर गुड्डू केसरी प्रिंस अग्रवाल एस बागची सुधीर केसरी राजा हसन पप्पू गाजी कमरू जमा संजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment