श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाया - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाया

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज।रिपोर्ट अर्जुन लाल कोटार्य:बारा जसरा शिवपुरी कालोनी में त्रिपाठी बंधुओं द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की गई। वृन्दावन धाम से पधारे कथा व्यास बृजबिहारी महराज ने श्रोताओं को अपने दिव्य प्रवचन से भावविभोर करते हुए बताया कि वृन्दावन धाम की महिमा अलौकिक है। महराज ने यमलार्जुन उद्धार,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा बाल श्रीकृष्ण को मारने के लिए कंस द्वारा पूतना अघासुर बकासुर प्रलंबासुर केशी, तृणासुर आदि राक्षसों को भेजने की कथा सुनाई, भगवान श्री कृष्ण ने उन सभी राक्षसों का उद्धार कर दिया। वृन्दावन धाम की महिमा का बखान करते हुए महाराज श्री ने बताया कि वृन्दावन धाम में अनेक वृद्धों एवं असहायों की जिस प्रकार से सेवा की जाती है, वैसी सुविधा एवं व्यवस्था अधिकांश लोग घर में भी नहीं दे पाते। ऐसी स्थिति में मानव मात्र को भगवान की भक्ति भाव में मन को एकाग्र करना चाहिए। भक्त को मांगने में विलम्ब हो सकता है, लेकिन भगवान को उसे पूर्ण करने में समय नहीं लगता। कथा श्रवण करते हुए मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती गोमती देवी ने भागवत पुराण की आरती उतारी गई। इस अवसर पर धीरज मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, जीएमआर ग्रुप से अशोक शुक्ला एवं विकास तिवारी, राजाबाबू पाठक, महेन्द्र शुक्ला, सुशील, ज्ञानेन्द्र पाठक, रामसखा मिश्र, सतीश पाण्डेय, लल्लन गुरु, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। आरती के बाद छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरण किया गया। कथा में आए हुए सभी श्रोताओं का महेश प्रसाद त्रिपाठी एवं त्रिपाठी बंधुओं ने आभार व्यक्त किया।




No comments:

Post a Comment