अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की बैठक संपन्न बनाए गए तीन ब्लॉक अध्यक्ष - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की बैठक संपन्न बनाए गए तीन ब्लॉक अध्यक्ष

#DRS NEWS 24Live
   



जौनपुर बक्सा विकासखंड के नौपेडवा बाजार में कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा इकाई की एक बैठक संपन्न हुई।  सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया । क्योंकि विगत दिनों पुरानी जिला कमेटी भंग कर दिया गया था और पुराने जिलाध्यक्ष को हटाकर वैकल्पिक रूप से नए जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा को बनाया गया था  इसी परिपेक्ष में नए जिला कार्यकारिणी कमेटी गठन के संदर्भ में विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई थी ।  जिला कार्यकारिणी की बैठक में नए ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए । जिसमें अरविंद कुमार मिश्रा को महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। यादवेंद्र तिवारी को बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष एवं सुनील मिश्रा को बक्सा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्लॉक इकाई के लोग सम्मिलित हुए।  जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन विस्तार करने के लिए कई बिंदुओं पर  चर्चा किया गया । कार्यक्रम का संचालन विनय मिश्रा ने किया  ।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ,प्रदेश अध्यक्ष पं अवध नारायण तिवारी, प्रदेश प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ पं अनिल दुबे आजाद का गर्मजोशी से माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया
जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, दिनेश शुक्ला ,यादवेंद्र प्रसाद दुबे, रविशंकर मिश्र यादवेंद्र तिवारी, सुनील मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्रा , अरविंद कुमार मिश्रा, देवराज पांडे, विनोद तिवारी , लालचंद मिश्रा, कमलेश उपाध्याय ,संतोष तिवारी, शाश्वत मिश्रा, सर्वेश मिश्रा ,अरुण कुमार शुक्ल ,सुभाष चंद्र उपाध्याय, हरिशंकर पांडे, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment