भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए किया रोड शो: सांसद दिनेश निरहुआ - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए किया रोड शो: सांसद दिनेश निरहुआ

#DRS NEWS 24Live
  


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:आजमगढ़ लोकसभा के भाजपा सांसद  अभिनेता गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाजीपुर नगर निकाय चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन नगर पंचायत बहादुरगंज जंगीपुर और नगरपालिका गाजीपुर मे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रोड शो किया।
गाजीपुर नगरपालिका क्षेत्र के उर्दूबाजार से सायंकाल 4 बजे फूल माला से सजी चार पहिया  वाहन पर दिनेश लाल निरहुआ  भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एम एल सी विशाल सिंह चंचल  सपना सिंह,प्रत्याशी सरिता अग्रवाल  विनोद अग्रवाल सवार थे। सांसद निरहुआ हाथ जोडकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे। पिछे के वाहन पर कृष्ण बिहारी राय चल रहे थे। दिनेशलाल निरहुआ के गाडी के अगल बगल आरएएफ तथा उ.प्र.पुलिस के जवान लोगों को हटाते हुए चल रहे थे। भारी भीड़ भरा काफिला लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के सम्मान मे डीजे पर बज रहे गानो पर झूमते चल रहे थे ।लगभग दस टोलियों कि संख्या मे भाजपा के पक्ष मे नारे लगाते लोग जिसमे भारी संख्या मे महिलाए भी थी पैदल चल रही थी। काफिला 5 बजे लंका पहुंच कर समाप्त हो गया।
काफिले का तथा नेताओं का रास्ते भर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत होता रहा।
लंका गेट पर वाहन से ही उपस्थित जन समुह को सम्बोधित करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि आप लोगों के इस भारी जन समुह को  देखकर यह लग रहा है कि आप लोग भाजपा को जीताने का मुड बन लिए है और इस चुनाव से ही शुरुआत कर  2024 मे भी भारी जीत लोकसभा कि होगी।
उन्होंने बार बार बुल्डोजर बाबा का नारा भी लगाया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह  विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल  सपना सिंह  सरिता अग्रवाल  पूर्व मंत्री विजय मिश्रा कृष्ण बिहारी राय  प्रवीण सिंह  रासबिहारी राय प्रो शोभनाथ यादव रवि प्रकाश  सुनील गुप्ता सुरेश बिंद पंकज सिंह चंचल राजेश भारद्वाज  जिला मीडिया प्रभारी शशि कान्त शर्मा साधना राय अभिनव सिंह छोटू किरन सिंह  आदि लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment