मौसम पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, जानिए देश में कब एंट्री लेगा मॉनसून? - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मौसम पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, जानिए देश में कब एंट्री लेगा मॉनसून?

#DRS NEWS 24Live
देश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार उफान मार रहा है और साथ में लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। बरसात ही इस तपिश और उमस से राहत दे सकती है। लेकिन, मौसम विभाग का एक ताजा अपडेट आपको चिंता में डाल सकता है। मौसम पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, जानिए देश में कब एंट्री लेगा मॉनसून? सभी जानते हैं की पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आपको खुश करने की बजाय चिंता में डाल सकता है। दरअसल, मॉनसून 2023 को लेकर IMD ने नया अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इसबार देश में मॉनसून की इंट्री में देरी हो सकती है।
आमतौर पर 1 जून तक केरल तट पर मॉनसून की इंट्री हो जाया करती है। लेकिन, इस बार ये तीन दिन देरी से यानी 4 जून तक दस्तक देगा। मॉनसून में ये तीन दिन की देरी सुनने में भले ही मामूली बात लगे लेकिन अगर केरल तट पर पहुँचने के बाद ये इसी तरह धीरे धीरे आगे बढ़ा तो कृषि और आम पब्लिक दोनों के लिए अच्छी खबर नहीं होगी।_ _क्योंकि ऐसे में ये उतर भारत तक आते आते बहुत समय लगा देगा। मॉनसून को लेकर IMD का बयान मॉनसून सीजन की शुरुआत अब बस कुछ दिनों बाद होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ दिन पहले अपने पहले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में सामान्य मॉनसून (Normal monsoon) रह सकता है। साल भर देश में औसत 96% बारिश होने का अनुमान है। 1 जून को आमतौर पर केरल तट पर मॉनसून दस्तक देता है। लेकिन, इस बार अल नीनो (El nino) का असर इसको भारी पड़ता दिख रहा है। फिलहाल, नए अपडेट में मौसम विभाग का मानना है कि 4 जून तक मॉनसून केरल में दस्तक देगा, माना जा रहा है की इसमें और देरी की भी आशंका है।
प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी देरी का जताया था अनुमान इससे पहले, वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी मॉनसून में देरी का अनुमान जताया था। स्काईमेट का कहना था कि इस साल मॉनसून में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर-डायरेक्टर जतिन सिंह के अनुसार, इस बार मॉनसून केरल में 1 जून के बजाए 6 दिन की देरी के साथ 7 जून तक दस्तक दे सकता है। 15 दिन के शुरुआती अनुमान के अनुसार, मॉनसून की शुरुआत कमजोर होने के पुरे चांस हैं।कितनी बारिश का है अनुमान इसबार?
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, समस्त देश में औसत 96% बारिश होने की संभावना है। ये मॉनसून (Monsoon 2023) की सामान्य स्थिति जैसा ही है। हालांकि, सामान्य और सामान्य से ज्यादा मॉनसूनी बरसात होने की 67% संभावना है।
_मतलब अगर आने वाले दिनों में मॉनसून की स्थिति और अधिक बदलाव लाती है तो मॉनसून को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपको बता दें की भारत में मॉनसून और अल नीनो का सीधा संबंध नहीं है। अब मई के अंतिम हफ्ते में मॉनसून का अगला अपडेट जारी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment