मान सम्मान के लिए किसी भी स्तर पर जा सकता हूं : सदर विधायक जै किशन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मान सम्मान के लिए किसी भी स्तर पर जा सकता हूं : सदर विधायक जै किशन

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी की  मासिक बैठक शनिवार को  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।  इस बैठक में मतपेटी की निगरानी एवं मतगणना कार्य के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश  दिया गया। इसके साथ साथ भाजपा के जुल्म ज्यादती और फर्जीवाड़े के खिलाफ पुरजोर विरोध एवं संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के लिए पुलिस प्रशासन की निंदा की गयी।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के चलते पार्टी जीत के करीब है। आपकी मेहनत जाया नहीं जायेगी ।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन भी जागरूक और सचेत रहने की हिदायत दिया और कहा कि इस बार नगर निकाय की सभी सीटें जीतकर पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसी से निरर्थक और बेवजह बहस से  भी बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तेवर और जज्बे के साथ अब तक आपने यह लड़ाई लड़ी है उसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंकुश हो गई है।
विधायक जै किशन साहू ने  कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा  कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मैं किसी भी स्तर पर जा सकता हूं। हमारी कलम कार्यकर्ताओं के पक्ष में हमेशा चलती रहेगी।  उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के बल पर विधायक हूं  मुझे इस बात की गलतफहमी नहीं है कि मैं अपने बल पर विधायक हूं।  कार्यकर्ताओं के कंधे पर चढ़ कर विधानसभा पहुंचा हूं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। मैं पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को बखूबी जानता पहचानता हूं। मुझे किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की नजर से पूरी तरह उतर गयी है। उसके अंदर संवेदना नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से  पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा  पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव  डॉ नन्हकू यादव निजामुद्दीन खां वृजदेव खरवार मदन सिंह यादव रामवचन यादव जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव अमित ठाकुर तहसीन अहमद रियाज अंसारी गोवर्धन यादव कमलेश यादव भानु यादव  राजेंद्र यादव अशोक अग्रहरि  डॉ समीर सिंह अभिनव सिंह अतीक अहमद राईनी  शशि सोनकर राजकिशोर यादव दिनेश यादव  छोटेलाल यादव  नरेंद्र कुशवाहा  राजेश कुमार यादव  विजय शंकर यादवराजेश गोड़  राजू बासफोर  प्रेमनारायण राम  कमला यादव कमलेश यादव  रामज्ञान यादव  रीता विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment