देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

#DRS NEWS 24Live
  

जौनपुर :रिपोर्ट चंद्रजीत यादव:खुटहन भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहरू  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धांजली सभा भी हुई। श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी विश्व स्तर के सर्वमान्य नेताओं में शामिल रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत को मजबूत आर्थिक व औद्योगिक विकास किया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू  के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी पं.नेहरु के प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।
इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता रत्नेश यादव, पं.पवन शर्मा, भोला यादव, विपिन शर्मा, जियालाल, पं राजेन्द्र प्रसाद, अवधेश शर्मा, परवेज अहमद, देवेश उपाध्याय, विश्राम राम, दीपक कन्नौजिया, राजेश यादव महेंद्र गौतम, मु.रुमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment