गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:जनपद में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में कल 20 मई से शुरू हुए दो दिवसीय आईपीएल फैन का उद्घाटन जिला अधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर हुआ। कल खेले गए दिल्ली कैपिटल तथा चेन्नई सुपरकिंग्स के पहले मैच के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मैच के लंच टाइम में मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने लकी ड्रा निकाला। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन संबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने व्यक्तित्व सरिता अग्रवाल ने गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन संबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पूरे समाज में आपसी प्रेम व सौहार्द को विशेष बल मिलता है। इस अवसर पर जी.डी.सी.ए. के तरफ से अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा सचिव डॉ उमेश चंद्र राय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान स्वागत किया। शाम को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच दूसरे मैच के दौरान जनपद की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी मुख्य अतिथि तथा संतोष कुमार वैश्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अपने वक्तव्य में जी.डी.सी.ए. के मुख्य संरक्षक व यू.पी.सी.ए. अपैक्स कोसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा जनपद में कार्यरत जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन के लिए किए गए प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि जनपद में इस प्रकार के भी आयोजन किया जाना सम्भव होगा। मैच के दौरान समय-समय पर अतिथिगण तथा क्रिकेट परफारमेंस सेंटर के अध्यक्ष व जी.डी.सी.ए. सदस्य वैभव सिंह ने लकी ड्रा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा व क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार ने निकाला। इस दौरान भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पर्यवेक्षक एल्विन गायकवाड ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कोसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा क्रिकेट परफारमेंस सेण्टर के अध्यक्ष व जी.डी.सी.ए. सदस्य वैभव सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कल पहले दिन खुल 8669 दर्शकों ने आईपीएल फैन पार्क का लुत्फ उठाया। जिसमें 6664 पुरुष 768 महिला 1112 बालक बालिकाएं तथा 125 विशिष्ट जन शामिल थे। अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव जय शाह सहित उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तथा मयंक आमीन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही आईपीएल फैन पाक का दो दिवसीय आयोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके सम्मान में मैदान पर उपस्थित सभी दर्शकों से तालियां बजवाकर उनके प्रति आभार व अभिनंदन प्रकट किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के पृथ्वी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग के बिना इतने विस्तृत पैमाने पर आयोजन किया जाना संभव नहीं है। वह तथा उनकी पूरी टीम स्थानीय प्रशासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयास को नमन करती है। व सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। आज दिनांक 21 मई को पहले मैच के दौरान विशाल सिंह चंचल तथा दूसरे मैच में जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों विशिष्ट जनों आयोजक दल के अतिरिक्त जी.डी.सी.ए. के मुख्य संरक्षक व यू.पी.सी.ए. अपैक्स कौसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष शाश्वत सिंह सचिव डॉ उमेश चंद्र राय के अतिरिक्त वैभव सिंह वरुन कुमार अग्रवाल मो0 आरिफ प्रकाश चंद्र विनायक कुमार सिंह अजय सर्राफ विनीत सिंह ज्ञानशील त्रिपाठी ओम नारायण सैनी पारस यादव संजय कुमार राय राजेश कुमार कुशवाहा संतोष कुमार के श्री नरेंद्र प्रजापति मकबूल गौहरी तथा सी.पी.सी. के रंजन सिंह संजय यादव भरत कुशवाहा रोहित जयसवाल शकील सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी तथा क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे
डीआरएस न्यूज नेटवर्क
No comments:
Post a Comment