भाजपाईयो ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतू अपील किया - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपाईयो ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतू अपील किया

#DRS NEWS 24Live
भाजपाईयो ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने  हेतू अपील किया
  


प्रयागराज :रिपोर्ट रिवेंदर सिंह:शंकरगढ़ भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अंजू देवी ने  समस्त नगर के देवतुल्य मतदाताओं से लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान करने की अपील किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। लोकतंत्र मे सभी को मताधिकार करने का अधिकार मिला है। मताधिकार से पूर्व सभी को सुयोग्य,निष्पक्ष और विकास करने वाले जनप्रतिनिधि का चयन करके मतदान करना चाहिए। जिससे पाँच वर्ष पछताना ना पडे़ और नगर का सम्पूर्ण विकास हो सके।
भाजपा नेता रोहित केसरवानी ने कहा मै भी नगरवासियो से शत्-प्रतिशत् मतदान करने का आग्रह करता हूँ।जिससे नगर पंचायत शंकरगढ लोकतंत्र के महापर्व में भी एक नम्बर पर रहे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment