सरकारी कर्मचारियों पर सख्त सरकार, 1 लाख को जारी कर दिया नोटिस - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सरकारी कर्मचारियों पर सख्त सरकार, 1 लाख को जारी कर दिया नोटिस

#DRS NEWS 24Live
सरकारी कर्मचारियों पर सख्त सरकार, 1 लाख को जारी कर दिया नोटिस
मणिपुर में हिंसा पूरी तरह से थमी नहीं है। महिलाओं ने भी एक दूसरे समुदाय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 3 मई से शुरू हुई हिंसा के बाद सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज काफी प्रभावित है। बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकार ने उन पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि सोमवार से उन लोगों को भुगतान नहीं किया जाएगा जो कि बिना छुट्टी लिए काम नहीं कर रहे हैं। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक लाख कर्मचारियों को नोटिस भेज दिया है और कहा है कि सरकार सामान्य हालात बहाल करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में दफ्तरों को संचालित करना है।

No comments:

Post a Comment