मुजफ्फरनगर।भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। हमलावरों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग रखी। चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने कहा कि चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला निंदनीय है। हमलावर उनकी हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार के कानून व्यवस्था का दावे भी जुमला साबित हो रहे है।
भीम आर्मी और आसपा के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन देकर हमलावरों को फांसी दिए जाने की मांग की।इस मौके पर रणजीत, महबूब, नरेंद्र पाल, अफजाल, अमित कसारिया, अनुज वालिया, सचिन, पूरण सिंह, विकास मौजूद रहें।
सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का हालचाल जानने के लिए सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर से मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। पंकज मलिक ने बताया कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, गीता काकरान, धीरज महेश्वरी, मुकुल शर्मा, राजकुमार शर्मा आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर का कुशलक्षेम पूछने सहारनपुर स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचे।
मुजफ्फरनगर रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने सहारनपुर पहुंचकर चंद्रशेखर का हाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आमजन की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

No comments:
Post a Comment