बीते साल के मुकाबले इस साल अधिक गोलियों का हुआ वितरण - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

बीते साल के मुकाबले इस साल अधिक गोलियों का हुआ वितरण

#DRS NEWS 24Live
सीतापुर। आंकड़े गवाह हैं कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों की समझ बढ़ी है।इसकी वजह बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला बताती हैं कि जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के बाद अब परिवार नियोजन के साधन सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी उपलब्ध हो गए हैं। जिससे हर कोई आसानी से इन्हें पा सकता है। इसके अलावा बीते वर्षों में परिवार नियोजन को लेकर मीडिया में भी जिस तरह की जागरूकता वाली खबरें आई हैं, उससे भी लोगों का इन अस्थायी साधनों के प्रति भरोसा बढ़ा है।
   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि दो बच्चों के बीच में अंतर रखने अथवा अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं द्वारा माला एन गोलियां का प्रयोग किया जाता है। इसकी एक स्ट्रिप में अट्ठाइस गोलियां होती हैं। इनमें से इक्कीस हार्मोनल अर्थात सफेद गोलियां होती हैं और सात आयरन की गोलियां होती हैं। इनका सेवन सफेद गोलियों से शुरू होता है।
   प्रतिदिन एक गोली खानी होती है, इक्कीस दिन बाद सफेद गोलियां खत्म होने पर आयरन की गोलियों का लगातार सात दिन तक सेवन करना होता है। इसके बाद आवश्यकतानुसार दूसरी, तीसरी स्ट्रिप की शुरूआत की जा सकती है। जब तक बच्चा न चाहे तब तक इसका सेवन किया जा सकता है। महिलाओं द्वारा इसे माहवारी शुरू होने के पहले दिन से पांचवें दिन के अंदर इसे शुरू किया जा सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं प्रसव के छह माह बाद और किन्हीं भी कारणों से स्तनपान न कराने वाली महिलाएं प्रसव के तीन सप्ताह बाद इन गोलियों का सेवन कर सकती हैं। इसी तरह अनचाहे गर्भ से बचने अथवा दो बच्चों के बीच में अंतर रखने के लिए महिलाओं द्वारा साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया का प्रयोग किया जाता है। इसकी एक स्ट्रिप में आठ गोलियां होती हैं। दो बच्चों के बीच में अंतर रखने के लिए माहवारी शुरू होने के पहले दिन से अथवा प्रसव या गर्भपात की स्थिति में पहले दिन से एक गोली प्रतिदिन जब तक बच्चा न चाहे तब तक खानी होती है। असुरक्षित यौन सम्बन्ध में स्थिति में महिला को आकस्मिक गर्भ निरोधक गोली (इमरजेंसी कॉंट्रासेप्टिव पिल्स यानि ईसीपी) खानी होती है। इसकी एक गोली यौन संबंध बनाने के बहत्तर घंटे के अंदर खानी होती है। इसके अलावा दो बच्चों के बीच में अंतर रखने अथवा अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुषों द्वारा कंडोम का प्रयोग किया जाता है। क्या कहते हैं

No comments:

Post a Comment