कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

#DRS NEWS 24Live
   सीतापुर। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बीते दिवस राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित फ्रंटल विभागों तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व विभिन्न ब्लॉकों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
   सर्वप्रथम राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
  इस अवसर पर महमूदाबाद से आए जीशान और आरिफ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संगोष्ठी का संचालन शिशिर वाजपेई ने किया।
  संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को यह संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरीके से वो देश की सड़कों पर भाईचारा, एकता और सद्भावना के लिए संघर्ष कर रहे हैं उसी तरह से प्रत्येक कांग्रेसजन का यह नैतिक दायित्व है कि वह भी अपने अपने क्षेत्र में इस दिशा में कार्य करे।
  जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा, कि राहुल गांधी आज देश में संघर्ष का पर्याय बन चुके हैं। वो जनता की हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें जनमानस का उन्हें अपार समर्थन भी मिल रहा है। संगोष्ठी को तारिक फारूकी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, निर्मला चौधरी,गुरुशरण द्विवेदी,संजय दीक्षित, अनुपमा द्विवेदी, गुफरान खान, कयूम अंसारी, संजय कुमार सनी, जेपी शुक्ला और धीरेश कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेन्द्र वर्मा, लवकुश मिश्रा, रवी प्रकाश, नागराज कश्यप, आशा कनौजिया, शोभित अवस्थी, अनुपम बाजपेई अल्पना सिंह, आशुतोष बाजपेई, सुभाष राजवंशी, परमेश्वर रावत, प्रवेश वर्मा, राहुल रस्तोगी, ए पी गौतम, जावेद अंसारी, मोहम्मद दिलशाद, शबनम, पीयूष अवस्थी, अब्दुल करीम अंसारी, शमशेर अली, रोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment