आजमगढ़ तमसा नदी में छलांग लगाई लड़की हुई लापता। - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

आजमगढ़ तमसा नदी में छलांग लगाई लड़की हुई लापता।

#DRS NEWS 24Live
आजमगढ़ तमसा नदी में छलांग लगाई लड़की हुई लापता।
  


आजमगढ़ :रिपोर्ट नीरज:सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरौली पुल के ऊपर से एक लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की के इस हरकत को देखकर राहगीरों द्वारा हल्ला करने पर काफी लोग एकत्रित हुए। और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दिए मौके पर उपस्थित कुछ चरवाहों ने लड़की को कूदते देखा तो उसे बचाने के लिए वह भी नदी में उतर गया। पर उस लड़की का कोई पता नहीं चला तभी मौके पर थाना सिधारी अपनी टीम के साथ वहां आई और मछुआरों और चरवाहों के मदद द्वारा नदी में जाल फेंका गया काफी ढूंढने के बाद भी लड़की का कोई भी पता नहीं चल सका। बाकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम मरियम बानो c/o मुस्तकीम है और लड़की की उम्र 20 साल की है। वह सिधारी के स्थाई निवासी है। थाना सिधारी द्वारा लड़की के घर वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा लड़की को खोजने का प्रक्रम लगातार चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।
डी आर एस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment