यमुनापार के मेजारोड़ एवं आसपास के गावों मे चलाया जनसम्पर्क अभियान - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

यमुनापार के मेजारोड़ एवं आसपास के गावों मे चलाया जनसम्पर्क अभियान

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज। रिपोर्ट अर्जुन लाल कोटार्य:महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाईयो द्धारा यमुनापार के विभिन्न क्षेत्रो में निरंतर घर-घर जाकर जन-जन से संपर्क करते हुए भाजपा के केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाते हुए संगठन के कार्यों को पूरा कर रहे है। इसी क्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता डाँ. संगम मिश्र के द्वारा संघ द्धारा आयोजित गुरू दक्षिणा कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के बाद शुक्रवार को मेजा रोड में व्यापारियों एवं ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क करते हुए सरकार के योजनाओ के पत्रक वितरित किए। डाँ. संगम मिश्र ने कहा हम सब भारतीयो के लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। भारत के शक्ति का लोहा चीन और पाकिस्तान भी मान चुका है। चाहे ढोकलाम का मुद्दा रहा हो या पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक का हो। अमेरिका मे भी भारत माता की जय घोष हो रहा और मोदी-मोदी चहूँ ओर गुंजायमान हो रहा है। श्री मिश्र ने कहा नए भारत को महाशक्ति बनाने के लिए एक बार पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील किया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
डीआरएस नेटवर्क न्यूज

No comments:

Post a Comment