कार्यक्रमों की पूरी निगरानी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कर रहा: समीक्षक जिला प्रभारी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कार्यक्रमों की पूरी निगरानी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कर रहा: समीक्षक जिला प्रभारी

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भाजपा महाभियान समीक्षा बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय  छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए समीक्षक जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने  कहा कि विगत 30 मई से लगातार चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की पुरी निगरानी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों के सफलता के प्रति कार्यकर्ता पुरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। और संगठन उद्देश्यों को पुर्ण कर रहे हैं। और कहा कि कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के प्रतिभा को निखार देने का एक अवसर होता है। और भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं को यह अवसर प्रदान कर रही है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा महाभियान अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमो के शत प्रतिशत सफलता हेतु शीर्ष संगठन द्वारा एक बार पुनः  तीन दिन का समयावधि विस्तार दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सिंह ने कहा कि देश एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को  प्रधानमंत्री पद पर स्थापित करने के लिए तैयार हैं और जिस त्याग और परिश्रम से भाजपा का एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। आज उसी का परिणाम है कि देश की सराहना पुरे विश्व में हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विश्व के मजबूत नेता के रूप में पहचान मिली है।
बैठक में सबके प्रति धन्यवाद आभार लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने व्यक्त किया।
संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा  जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल  पूर्व विधायक कालीचरण राजभर सुनील सिंह  ओम प्रकाश राय  प्रवीण सिंह  दयाशंकर पांडेय  ब्लाक प्रमुख राजन सिंह  जितेन्द्र नाथ पाण्डेय  एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक  विनोद अग्रवाल  रामनरेश कुशवाहा  अच्छेलाल गुप्ता  जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा  कार्तिक गुप्ता अखिलेश सिंह  श्याम राज तिवारी  सरोज मिश्रा  लालसा भारद्वाज  कादिर राईनी  साधना राय  किरन सिंह  राजन प्रजापति सुरेश बिंद  विष्णु प्रताप सिंह हरदेव कुशवाहा सोमारू चौहान मुराहू राजभर  मनोज बिंद सहित सभी मंडल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी संयोजक उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment