भाजपा संस्कारों विचारों का मजबूत राष्ट्रवादी राजनीतिक दल: जिला पंचायत अध्यक्ष - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा संस्कारों विचारों का मजबूत राष्ट्रवादी राजनीतिक दल: जिला पंचायत अध्यक्ष

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: सबका साथ  सबका विकास और सबका विश्वास के साथ लगातार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही भाजपा आंतरिक मजबूती आपसी एकता और समरसता तथा पारस्परिक सदभाव के लिए टिफिन बैठक कर रही है।आज गाजीपुर सदर विधानसभा में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में टिफिन बैठक छावनी लाइन के शारदा पैलेस में हुई। जहां पार्टी के जन प्रतिनिधि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठ कर घर से बने अलग अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद मिल बांटकर लिया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पारस्परिक चर्चा किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा संस्कारों और विचारों का मजबूत राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है। जहां हर एक कार्यकर्ता को समान अधिकार और सम्मान के साथ साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक के माध्यम से कार्यकर्ता के पास आपस में भावनाओं का आदान प्रदान कर हृदय स्पर्शी लगाव का एक ऐसा व्यवहारिक अवसर है जिससे संगठन को अतुलनीय मजबूती मिलती है।
सबके प्रति आभार  धन्यवाद नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह  जिला प्रभारी अशोक मिश्रा  सरिता अग्रवाल सरोज कुशवाहा ओमप्रकाश राय रामनरेश कुशवाहा प्रवीण सिंह सुरेश बिंद अच्छे लाल गुप्ता प्रवीण सिंह  दयाशंकर पांडेय विनोद अग्रवाल राजन प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा  साधना राय  दीपक सिंह अशोक पांडेय दीलिप गुप्ता रासबिहारी राय सुनील गुप्ता गोपाल राय  मुरली कुशवाहा रामेश्वर तिवारी  कमलेश बिंद किरन सिंह  अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment