मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन चौथे दिन रहा जारी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन चौथे दिन रहा जारी

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:जमुनापार गौहनिया जसरा बायपास निर्माण में किसानों की भूमि का कम मुआवजा देने के विरोध में चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन भानु के महासचिव के के मिश्रा के नेतृत्व में बारा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँव के किसान आंदोलन रत हैं। 10 सितम्बर को दौना शिव मंदिर से किसान पंचायत के साथ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 18 सितम्बर से धरने में के रूप में जारी है चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।  भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डा. वी के सिंह के अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर  मुआवजे की मांग  संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। गौहनिया धरनास्थल पर आकर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता का ब्यौरा दिया ।किसानों ने कहा जिलाधिकारी का आश्वासन संतोष जनक नहीं है इसलिए धरना जारी रहेगा। धरना के समर्थन में  पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम कोटार्य व विज्ञान भूषण विजय चितौरी भी शामिल हुए। मंजीत सिंह पटेल प्रधान मनकवार, सुंदरलाल कुशवाहा  पूर्व प्रधान गौहनिया  अरुण कुमार शुक्ला बीडीसी बब्बन सिंह सपा नेता  रामसिंह पाल पंच राज यादव रघुराज कुशवाहा  रामपाल राधिका प्रसाद कुशवाहा विनय कुमार अशरफी लाल रजक  गुरू चरन साहू  मुन्नू लाल कुशवाहा कंधई लाल कुशवाहा आदि किसान शामिल रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment