प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:यमुनापार गौहनिया जसरा बायपास निर्माण में किसानों की भूमि का कम मुआवजा देने के विरोध में चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन भानु के महासचिव के के मिश्रा के नेतृत्व में बारा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँव के किसान आंदोलन रत हैं। 10 सितम्बर को दौना शिव मंदिर से किसान पंचायत के साथ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 18 सितम्बर से धरने में के रूप में जारी है तीसरे दिन बुधवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डा. वी के सिंह के अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर बुधवार को मुआवजे की मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। गौहनिया धरनास्थल पर आकर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता का ब्यौरा दिया ।किसानों ने कहा जिलाधिकारी का आश्वासन संतोष जनक नहीं है इसलिए धरना जारी रहेगा। धरना में मंजीत सिंह पटेल प्रधान मनकवार सुंदरलाल कुशवाहा पूर्व प्रधान गौहनिया अरुण कुमार शुक्ला बीडीसी बब्बन सिंह पंच राज यादव रघुराज कुशवाहा रामपाल राधिका प्रसाद कुशवाहा विनय कुमार अशरफी लाल रजक गुरू चरन साहू मुन्नू लाल कुशवाहा कंधई लाल कुशवाहा आदि किसान शामिल रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment