चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर :रिपोर्ट अरुण यादव:खुटहन बड़नपुर गांव के खेतासराय मार्ग पर एक भवन में संचालित टेंट हाउस की दुकान की रखवाली को गोदाम में सो रहे उसके मालिक पर शुक्रवार की रात चार अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर मौके की तरफ ग्रामीणों के आने की आहट पाकर बदमाश अपने चार पहिया वाहन से खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस ने अज्ञात चारों आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।बड़नपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। वे रोज की तरह शुक्रवार की शाम घर से खाना खाकर टेंट के गोदाम में सोने चले आए। गर्मी तेज होने के चलते उन्होंने गोदाम का शटर ऊपर उठा दिया। आधी रात को चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने थाने में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रोड से रात में अक्सर पशु तस्करों के वाहन पार होते रहते हैं। यह स्थान  सुनसान भी रहता है।अंदेशा है कि यहां दिग्विजय को रात्रि में सोने से उन्हें पशुओं को लादने उतारने में दिक्कत होती रही होगी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन्हीं तस्करों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment