सीतापुर। रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:जिले की नगर पंचायत हरगांव में 92 वर्ष में जलविहार की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकल गई। इस जल बिहार शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही मौजूद रहे।
बताते चलें कि जलविहार महोत्सव की शोभायात्रा हरगांव के मोहल्ला जोशी टोला निवासी स्व० संकटा प्रसाद मिश्र के आवास, शिव मंदिर से बावन द्वादशी के अवसर पर बानबेवें वर्ष की शोभायात्रा बडी धूमधाम से लगभग तीन बजे निकाली गई।इस शोभा यात्रा में प्रथम पूज्य गणेश जी,शिव परिवार, माता दुर्गा, माता काली, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, हनुमान जी श्री राम दरवार, विष्णु और लक्ष्मी जी, बावन भगवान, राधाकृष्ण, सीताराम, ब्रम्हा जी, भैरव जी, परशु राम जी, गरूण जी, सहित कई झांकियों के साथ जे सी बी पर महावीर हनुमान जी शोभा यात्रा में चार चांद लगा कर लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शिव व उनके गणो का नृत्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
इस महोत्सव में ऊट और घोड़े भी शामिल रहे, बैड बाजा, डी जे की धुन पर जलविहार महोत्सव की शोभा यात्रा शिव मन्दिर जोशी टोला से भुवनेश्वरी देवी मंदिर होकर, बस्ती मार्ग होते हुए मुख्य मार्ग से सीतापुर मार्ग पर थाना मोड़ से होकर मुख्य चौराहा, गंज बाजार होकर मिल गेट से पुनः हरगाव चौराहा होते हुए लहरपुर मार्ग से सूर्य कुंड तीर्थ स्थल पर पहुंची जहां मेले के रूप मे जलविहार महोत्सव हुआ जलविहार महोत्सव शोभा यात्रा मे महिला पुरुष बच्चों समेत हजारों की तादात में लोग उपस्थित रहे।
जलविहार शोभा यात्रा का काफिला लगभग दो कि मी लम्बा रहा जल विहार देखने के लिए लखीमपुर एव सीतापुर सहित हरगांव के आसपास के इलाको से लोग आये।
जलविहार यात्रा में मुख्य रूप से कमेटी के संचालक, चन्द्र शेखर मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील मिश्र बब्बू, समाजसेवी शान्तनु मिश्र, संयोजक अनूप रस्तोगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुन्दर अवस्थी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, भारत भूषण मिश्र, नगर पंचायत हरगांव अध्यक्ष गफ्फार खान, जुग्गी मिश्र, देश दीपक मिश्र, मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान काफी पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्रा -धिकारी सदर राजू कुमार साव व थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला सम्भाले हुए थे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:
Post a Comment