सशक्तिकरण अभियान में भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पश्चिम की बैठक - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सशक्तिकरण अभियान में भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पश्चिम की बैठक

#DRS NEWS 24Live
सशक्तिकरण अभियान में भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पश्चिम की बैठक
गाजीपुर:रिपोर्ट राजेश विश्वकर्मा: बुथ सशक्तिकरण अभियान मे भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पश्चिमी कि बैठक आज मंडल अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में बाबा घरभरन दास शिक्षा निकेतन महाराजगंज पर हुई। बैठक मे मंडल प्रवासी  जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने त्रिस्तरीय अलग अलग फोरम की बैठक लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की मजबुती देश के उम्मीदों और अपेक्षाओं को पुर्ण करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मंडल प्रभारी अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पुरे विश्व में बढ रहा है। उनकी 2024 मे एक बार पुनः जीत देश को विश्व शिखर पर स्थापित करने के लिए बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा मनोज बिंद मुरली कुशवाहा अरविंद सिंह बाबूलाल बिंद अनुराग प्रजापति अनुप गुप्ता विनय प्रकाश बिंद उदय प्रताप सिंह ऋषि वर्मा आदि उपस्थित थे ।बैठक का संचालन महामंत्री रामजी बलवंत ने किया।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment