गाज़ीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट बयेपुर देवकाली के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर एकात्मक मानववाद के विकसित भारत की ओर विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जनसंघ के पूराधाओ का सम्मान करते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे वनवासी समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जनसंघ के जमाने से बाल्मीकि सिंह मारकंडेय सिंह राम अवध सिंह वीरेंद्र सिंह सुदामा राम विश्वकर्मा शिव पूजन गुप्ता रामायन गुप्ता सिंह सहित 51 लोगों को सम्मानित किया गया। मनोज सिन्हा ने कहा कि सकल्प से शक्ति प्राप्त होती है जो समाज के लिए सामथर्य पैदा करती है। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से समाज के बहुत से जंजीरों को तोड़ा गया लेकिन समाज की चेतना में आज भी बहुत सी जंजीर पड़ी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के संस्कृति के पुनर्जागरण का काल प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक में नई शिक्षा नीति को अगर सही ढंग से लागू कर दिया तो भारत पुनः विश्वगुरु और सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के आज का नेतृत्व पीछे की ओर नहीं बल्कि भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आज के जैसा आत्मविश्वास कभी नहीं देखा गया था। एक नई कोशिश प्रारंभ हुई है देश का सम्मान हर जगह हर देश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर गुलामी की मानसिकता थी उन्हें एक एक कर तोड़ने की कोशिश हुई है जिससे देश की बुनियाद मजबूत हुई है। विश्व को एक नया नेतृत्व भारत में प्रदान किया है उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य को सवारने तथा मजबूत करने की सोच पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रति प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मूल्य की नीचे मजबूत हो तो विकास होने में डर नहीं लगेगा हम भारत के संस्कृति क पुनर्जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है जो राष्ट्र अपने पुरुषार्थ पर विश्वास नहीं करता है उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनें इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उपराज्यपाल मनु सिंह का स्वागत उत्थान फाउंडेशन के सह सचिन विजय श्रीवास्तव ने संस्थान का लेखा जोखा प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सचिव ई. संजीव गुप्ता और अध्यक्षता उत्थान के अध्यक्ष सचितानंद राय चाचा ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत सिंह भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह कृष्णबिहारी राय पूर्व विधायक सुनीता सिंह ओम प्रकाश राय प्रवीण सिंह शशिकांत शर्मा कार्तिक गुप्ता संकठा मिश्रा रमेश सिंह पप्पू सरिता अग्रवाल जयप्रकाश गुप्ता विश्व प्रकाश अकेला शैलेश राम अमरेश गुप्ता अक्षय लाल गुप्ता सोमनाथ यादव नितीश दुबे आदि मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment