सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी की जानकारी के अनुसार पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान से मुलाकात करने सीतापुर जेल आये, जहां पर कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि आजम खां के उपर भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए जा रहे रंजिशन अत्याचार के खिलाफ़ हम उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने हर प्रकार से सहयोग देने की बात कही, आजम खान से जेल में मुलाकात के लिए कांग्रेसियों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी थी, लेकिन प्रशासन ने विद्वेष भावना के तहत मुलाकात कराने से इन्कार कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल अधीक्षक सुरेश सिंह से बात की लेकिन उन्होंने बिना कारण के मुलाकात कराने से मना कर दिया।जिससे अक्रोशित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आजम खां को भेंट के लिए साथ लाए फल की टोकरी जेल प्रशासन को सौंपते हुए उम्मीद की कि यह प्यार के फल आजम खां तक अवश्य पहुंचेंगे।
सीतापुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार साजिशन आजम खां को परेशान कर रही है, सरकार के इशारे पर उन पर फर्जी मुकदमें लिखे गए,जेल भिजवाया गया, आजम खान कोई अपराधी नहीं हैं ,राजनैतिक व्यक्ति हैं,उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैं,उनके नगर विकास मंत्री रहते सफलतम महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसकी सराहना पूरे विश्व में हुई, छात्र जीवन से ही राजनैतिक रहे आजम खान के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा विद्वेष भावना से ऐसा अत्याचार करना बिल्कुल उचित नहीं, हम मानवता के नाते उनके दुख दर्द को साझा करने के लिए यहां आए हैं, जो भी जरूरत होगी जो भी वह हमसे सहयोग की उम्मीद करेंगे, उसके लिए हम साथ खड़े हैं* ऐसे अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज भी हम मानवता धर्म के नाते यहां आए हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं ने हमेशा स्थापना के समय से ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज उठाई है और लड़ाई लड़ी है, उत्तर प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार ने अत्याचार किया, चाहे हाथरस की घटना हो, उम्भा की घटना हो, उन्नाव में बलात्कार की घटना हो, लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना हो, शाहजहांपुर की बेटी को न्याय दिलाने की घटना हो, ऐसी लगभग चार सौ घटनाएं हैं, जहां प्रत्येक जगह हमारी नेता प्रियंका गांधी पहुंची, कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता पहुंचे और अत्याचार के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी और भाजपा सरकार को झुकना पड़ा पीछे हटना पड़ा, आज भी हम उसी जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आजम खान के साथ खड़े होने के लिए उनके सहयोग में यहां आए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जिला प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे मिलने से रोकने पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें आजम खान से मिलने से क्यों रोका जा रहा है, आखिर आजम खान किस हालत में है यह बात कैसे पता चलेगी? प्रदेश को कानून की बजाय जंगलराज बना दिया गया है, सब मनमर्जी से चलाया जा रहा है, हमने जेल में मुलाकात के लिए सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर दी थी लेकिन उसके बाद भी हमें मिलने से रोका गया और झूठा बहाना आजम खान के न मिलने का प्रशासन द्वारा बनाया गया, हम तो पूछते हैं कि प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार इतना भयभीत क्यों है, जो सच है वह सामने आने दीजिए, हम आजम खान से मिलते जो सच है वह सामने आता, अन्याय अत्याचार के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ, मुलाकात करने पहुंचे प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ चेयरमैन शाहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, डा० विजयनाथ अवस्थी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शमीम खान, जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, अभिषेक यादव, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष दानिश आजमी वारसी, शमीना शफीक, दिनेश सिंह यादव, अनवर अनीस, नितिन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दिक्षित, सहित हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:
Post a Comment