संजय गांधी अस्पताल बंदी पर रोक हाईकोर्ट का सराहनीय कदम - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

संजय गांधी अस्पताल बंदी पर रोक हाईकोर्ट का सराहनीय कदम

#DRS NEWS 24Live
संजय गांधी अस्पताल बंदी पर रोक  हाईकोर्ट का सराहनीय कदम
 


इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 'राजीव गांधी फाउन्डेशन' द्वारा संचालित अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। अस्पताल में हुई एक मौत को लेकर‌ महंतजी की सरकार ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके चलते अस्पताल बंद चल रहा था।
संजय गांधी अस्पताल अमेठी व‌ आस-पास के क्षेत्र में सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां प्रतिदिन लगभग ५-६०० मरीज़ देखें जाते थे और ९-१० छोटे और मझोले ऑपरेशन किए जाते थे। अस्पताल बंद होने से क्षेत्रीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गंभीर मरीजों को लखनऊ या इलाहाबाद रेफर किया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment