नंदवाशी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

नंदवाशी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:जसरा। नंद नाई सेन सविता समाज का प्रमुख सामाजिक संगठन ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज इकाई के तत्वाधान में आज नंदवंशी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपी बाग प्रयागराज के किसान भवन सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मा० अवधराज नंद राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी का संस्थान के मुख्य द्वार पर स्वागत करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् तुमुल हर्ष- ध्वनि के साथ सभागार में स-सम्मान जाया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  शिवशंकर नंद ने किया। अन्य मंचासीन लोगों में सर्व अवधराज नंद मुख्य अतिथि रघुनाथ प्रसाद नंद राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशील शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय विधि परामर्शी उदय नारायण नंद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आदित्य नारायण सेन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमपी वर्मा नंद प्रदेश संरक्षक, डॉ० लक्ष्मी कांत शर्मा मंडल अध्यक्ष तथा  रंजना वर्मा मंडल उपसचिव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील का पाठ कराया गया। संचालन  आदित्य नारायण सेन तथा  शिवआधार शर्मा महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।  एन० के० वर्मा जिला संरक्षक ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों अन्य आमंत्रित अतिथिगण महिलाएं बच्चों मीडिया कर्मी तथा सुरक्षा कर्मियों का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। नंद समाज की लड़कियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना की गई। मुख्य अतिथि  समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए समारोह की सफलता की कामना की। इस समारोह में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद नंद के साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशती भी मनाई गई। वक्ताओं ने प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई। ज्ञातव्य है की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर 26 अक्टूबर को ही  प्रधानमंत्री  को रजिस्टर्ड पत्र द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा चुकी है l साथ ही ऐसे समारोहों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस समारोह में लगभग 45 प्रतिभावान बच्चे हाई स्कूल 20 लड़के इंटरमीडिएट एवं उच्च शिक्षा के 8 बच्चों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह भारतीय संविधान की पुस्तक नंद राजवंश का गौरवशाली इतिहास नामक पुस्तिका देते हुए बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी में  एस0के0पी0 नंद प्रधान संपादक नंदयुग घनश्याम दास शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर रायबरेली बलिया चित्रकूटधाम के अध्यक्षों के साथ ही समाज के अन्य वरिष्ठ तथा संभ्रांत नागरिकों तथा संगठन के मंडलीय जनपद महानगर तहसील ब्लाक के पदाधिकारी को बैज लगाकर स्मृति चिन्ह सहित स्वागत किया गया। मंचासीन तथा अन्य जनपदों से पधारे प्रमुख पदाधिकारियों को शाल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्मान-पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भोजनावकाश के पूर्व संगठन की वार्षिक पत्रिका नंद युग का तथा नन्द राजवंश का गौरवशाली इतिहास का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में  अवधराज नंद मुख्य अतिथि रघुनाथ प्रसाद नंद रामशील शर्मा एडवोकेट उदय नारायण नंद आदित्य नारायण सेन एम०पी० वर्मा नंद डॉ० लक्ष्मी कांत शर्मा रंजना वर्मा एस०के०पी० नंद घनश्याम दास शर्मा एडवोकेट गिरीश कुमार शर्मा रामलोचन सेन बृजेंद्र नाथ शर्मा दिनेश कुमार वर्मा लाल चंद्र सेन संजय कुमार शर्मा अमित सिंह मनोज कुमार प्रधान सुरजीत कुमार शर्मा एड० डॉ० पी०एन ठाकुर लाल बहादुर शर्मा नथुनीराम नन्द नरेंद्र कुमार शर्मा राम सजीवन सेन सुरेन्द्र कुमार शर्मा सुशील कुमार शर्मा ई० सुरेश चंद्र, डॉ अश्विनी कुमार शर्मा धर्मेंद्र कुमार शर्मा जयराम शर्मा, शिव कुमार सेन चंद्रिका प्रसाद शर्मा राम  सविता रमेश चंद्र शर्मा आदित्य प्रकाश देवेंद्र कुमार शर्मा जय राम शर्मा बृजेश कुमार शर्मा मनी शंकर शर्मा रत्नेश शर्मा वंशराज शर्मा लक्ष्मी कांत शर्मा राम सुचित सविता सुरेन्द्र सिंह रोहित शर्मा कु० शालिनी शर्मा संगीता शर्मा विजय लक्ष्मी वर्मा रिचा शर्मा प्रियंका शर्मा मैनेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभा अध्यक्ष  शिव शंकर नंद ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का पुनः स्वागत वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समारोह के समापन की घोषणा की गई।
डीआरएस  न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment