यात्रियों की आमद को देखते हुए दिवाली में बढ़ेंगे बसों के फेरे
बहराइच। रिपोर्ट फिरदौस आलम:दिवाली में यात्रियों की आमद को देखते हुए निगम प्रशासन ने बसों के फेरे बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई है। हालांकि निगम प्रशासन ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।जिला मुख्यालय से रेल मार्ग की व्यवस्था न होने से दिवाली के मौके पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

वर्तमान में जिले के रोडवेज बस अड्डे से सौ और रूपईडीहा बस अड्डे से 28 बसों का संचालन हो रहा है।
जनपद मुख्यालय से संचालित बसों की संख्या त्योहार के मौके पर कम पड़ जाती है। ऐसे में निगम प्रशासन हर त्योहार पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ा देता है। इस बार भी निगम प्रशासन ने ऐसी ही कार्ययोजना बनाई है पर अभी इसका खुलासा नहीं किया है। देवीपाटन मंडल के आरएम अंकुर विकास ने बताया कि कवायद चल रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क बहराइच

No comments:
Post a Comment